in

CBSE Class 10th Hindi Pre Board 3 Question Paper (PYQ).

Sub-Hindi

चरित समय- 3 घंटे

मान्य निर्देश-

इस प्रश्नपत्र में दो खंड है- खंड ‘अ’ और ब(Marks-80)

खंड ‘अ’ में उपप्रश्नों सहित 45 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कुल 40 प्रश्नों के उत्तर दीजिए। खंड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए हैं. आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।

निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए।

दोनों खंड़ों के कुल 18 प्रश्न हैं। दोनों खंड़ों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।

यथासभव दोनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए।

पत्र. 1

 चुनकर लिखिए- जो मनुष्य महान उद्देश्य को पूरा करते समय साहस नहीं धारण कर सका और कीका सामना नहीं कर सका, यह सुखी नहीं हो सकता। ऐसे मनुष्य की आत्मा उसे चिक्कारती है। यदि हमारी आत्मा हमें कायर होने के लिए धिक्कारती है तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं है। संकट झेलना सार है जो संकटों से बचता है, वह वास्तविक जीवन से कोसों दूर होता है। जीवन मे का सामना करना एक पूँजी के समान है। जो इस पूँजी को जिस मात्रा में लगाता है, उसी मात्रा में वह उसका फल पाता है। जीवन का आनद वे अनुभव नहीं कर सकते जो सुखों में जीना सीखे हो जो मनुष्य को सहन करना जानता है वहीं सुख का आनंद लूट सकता है। जीवन को अनत मानकर आगे बढ़ने वाले मनुधा ही जीवन का रहस्य प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का साधक थोड़े से सुखों से संतुष्ट नहीं होता अपितु वह हिम्मत से सबसे ऊँची फुनगी का फल तोड़कर खाना चाहता है। सागर के अंदर गोता लगाकर तल से मोती पाना चाहता है। उसके लिए दुर्लभ कुछ भी नहीं है। यह जंगल में भी अपना मार्ग आप बना लेता है। सच तो यह है कि जो जीवन से डरते हैं, वे जीवन से दूर रहते हैं और जो जीवन को मुद्री में लेकर चलते हैं. ही का सार प्राप्त करते हैं। साहस, आत्मनिर्भरता और निर्भयता जीवन का सार है। 

(1) गद्यांश के अनुसार वे मनुष्य सुखी नहीं हो सकते है जो 

(क) सबके साथ मिल-जुलकर अपना जीवन व्यतीत न करें

 (ख) अपने आस-पास के लोगों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार न करें

 (ग) साहसपूर्वक जीवन की चुनौतियों का सामना न करें 

(घ) दूसरों के समक्ष अपनी खुशियों को महत्व न दे

(2) जीवन में संकटों का सामना करने को बताया गया है- 

(क) मुसीबत के समान 

(ख) पूँजी के समान

 (ग) जीवन रहस्य के समान 

(घ) सुख के आनंद के समान 

(3) जीवन को मुट्ठी मे लेकर चलने वालों’ से आशय है- 

(क) खुशी, साहस और निर्भयता से जीवन जीने वाले लोगों से 

(ख) आत्मनिर्भरता और ज़िंदादिली से जीवन जीने वाले लोगों से 

(ग) खुशी, जिंदादिली और निर्भयता से जीवन जीने वाले लोगों से साहस, आत्मनिर्भरता और निर्भयता से जीवन जीने वाले लोगों से 

(4) निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।

 कथन (A) सकटो को सहन करने वाले मनुष्य सुख का आनंद लूट सकते हैं। कारण (R) सुखों में जीना सीखे हुए लोग जीवन का आनंद अनुभव नहीं कर सकते हैं।

 (क) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।

 (ख) @ कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है। 

(ग) कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है। 93 

(घ) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है। 

(5) ‘वह हिम्मत से सबसे ऊँची फुनगी का फल तोड़कर खाना चाहता है। वाक्य से आशय है- 

(क) जीवन को आगे बढ़कर अनंत मानना 

(ख) जीवन में आई चुनौतियों को स्वीकारना

 (ग) जीवन का बहुमूल्य रहस्य प्राप्त करना 

(घ) जीवन को अथक परिश्रम से सुखी बनाना

प्रश्न 2 

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए-

(1×5-5) 

(1) महानगर सुख-सुविधा के केंद्र माने जाते हैं। इसी सुख-सुविधा का आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींचता है जिससे लोग महानगरों की ओर पलायन करते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि महानगर भीड़भाड़ का केंद्र बनते जा रहा है। यहाँ भीड़ के कारण यातायात कठिन हो गया है। यहाँ काम-काज के सिलसिले में लोगों को लंबी यात्राएं करनी पड़ती है जो भीड़ के कारण दुष्कर हो जाती है। थोड़ी दूर की यात्रा भी पहाड़ पार करने जैसी हो जाती है। ऐसे में आवागमन को सरल, सुगम और सुखद बनाने के लिए ऐसे साधन की आवश्यकता महसूस होने लगी जो इनका समाधान कर सके। महानगरों में आवागमन की समस्या को मेट्रो रेल ने हल किया है। आज मेट्रो रेल दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों जैसे- मुंबई, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई आदि में संचालित करने की योजना है जिन पर जोर-शोर से काम हो रहा है। मेट्रो रेल का संचालन खंभों पर पटरियाँ बिछाकर जमीन से काफी ऊँचाई पर किया जाता है। इस कारण जाम की समस्या से मुक्ति तो मिली है, तीव्र गति से यात्रा भी समय हो गई है। इसके अलावा वातानुकूलित मेट्रो रेल की यात्रा लोगों को थकान, चिड़चिड़ेपन और रक्तचाप बढ़ने से बचाती है। इस यात्रा के बाद थकान की अनुभूति नहीं होती है। मेट्रो में लोगों की बढ़ती भीड़ इसका स्वयं मे प्रमाण है। हमें मेट्रो रेल के नियमों का पालन करते हुए स्टेशन और रेल को साफ-सुथरा बनाना चाहिए ताकि यह सुखद यात्रा सदा वरदान जैसी बनी रहे। महानगर में बढ़ती भीड़भाड़ का कारण है-

( 1 )महानगर में बढ़ती भीड़भाड़ का कारण है- 

(क) महानगर सुख-सुविधा के केंद्र होना 

(ख) लोगों का महानगरों की ओर पलायन करना 

(ग) इनमें से कोई नहीं

(घ) क और ख दोनों

( 2 )’महानगरों में आवागमन की समस्या को मेट्रो रेल ने हल किया है। वाक्य के माध्यम से लेखक आवागमन को 

(क) सरल, सुगम और सुखद बनाने . के बारे में बता रहे हैं।

 (ख) सस्ता, तेज और सरल बनाने

 (ग) सुगम, सुखद और मनोरंजक बनाने 

(घ) सस्ता, टिकाऊ और रोचक बनाने

(3)निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए.

1. महानगरों में काम-काज के सिलसिले में लोगों को लंबी यात्राएँ करनी पड़ती है।

2. मेट्रो में यात्रा के बाद थकान की अनुभूति होती है।

3.भीड़ के कारण थोड़ी दूर की यात्रा भी पहाड़ पार करने जैसी हो जाती हैं। 

4. महानगरों में भीड़ के कारण यातायात कठिन हो गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा /कौन-से कथन सही है

(क) केवल iv

(ख) केवल ii

(ग) i,iii और iv

 (घ) ii और iii

(4) निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द गद्यांश में दिए गए रक्तचाप शब्द के सही अर्थ को दर्शाता है-

(क) ब्लड प्रेशर, रक्त शुद्धिकरण

(ख) रक्त से संबंधित एक बीमारी, खून की कमी

(ग)रक्त दाब संबंधी एक रोग, ब्लड प्रेशर

(घ) खून की अधिकता, रक्त दाब संबंधी एक रोग

(5) निम्नलिखित में से किस कथन को गद्यांश के सार के आधार पर कहा जा सकता है-

(क) महानगरों के लोगो को मेट्रो रेल के रूप में मिला वरदान

(ख) मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेल के नियमों का पालन

(ग) वातानुकूलित मेट्रो रेल की यात्रा के कारण चिड़चिड़ेपन से बचाव

(घ) मेट्रो रेल संचालित करने की योजना पर जोर-शोर से काम 

प्रश्न 3

निर्देशानुसार ‘पदबंध पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए

1. वह तलवार को अपनी तरफ खीचते खींचते दर तक पहुँच गया। रेखांकित पदबंध का भेद है-

(क)क्रिया पदबंध

(ख)संज्ञा पदबंध

(ग)क्रियाविशेषण पदबंध

(घ)सर्वनाम पदबंध

2. अचानक एक घायल कबूतर मेरे सामने आकर गिरा। रेखांकित पदबंध का भेद है-

(क) क्रिया पदबंध

(ख) सज्ञा पदबंध

(ग) सर्वनाम पदबंध

(घ) विशेषण पदबंध

3. ‘मेरे पिता जी सिर पर लाल रंग की लखनवी टोपी पहनते थे। इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-

(क)सिर पर लाल रंग की

(ख)मेरे पिता जी

(ग) लाल रंग की लखनवी

(घ)टोपी पहनते थे

4. तेज आंधी चलने से पुराना मकान टूटकर खंड-खंड हो गया। रेखांकित पदबंध का भेद है- 

(क) क्रियाविशेषण पदबंध

(ख) विशेषण पदबंध

(ग) क्रिया पदबंध

(घ) संज्ञा पदबंध

5. संज्ञा पदबंध का उदाहरण देंगे:- 

(क)  वेहर वादी लोग हमेशा सज्जन रहते हैं

(ख) मानव परिश्रमी और लड़का है।

(ग) अरुणा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुंची

(घ) गाँव से आए मेहमानों में से कुछ जाना चाहते हैं।

प्रश्न 4 

निर्देशानुसार रचना के आधार पर वाक्य भेद पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. कुसुमा भाभी ने समझाया और सब बच्चे तैयार हो गए। यह वाक्य में सरल वाक्य होगा

(क) कुसुमा भाभी ने समझाया और सब बच्चे तैयार हो गए। 

(ख) कुसुमा भाभी ने जैसे ही समझाया, वैसे ही सब बच्चे हो

(ग) कुसुमा भाभी के समझाने पर सब बच्चे तैयार हो गए।

(घ) कुसुमा भाभी ने समझाया इसलिए सब बच्चे तैयार हो गए।

2. निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्रित है-

(क) सोनू गृहकार्य करके खेलने चला गया।

(ख) वे लोग घूमने के लिए बगीचे में गए थे।

(ग) जब मैं रात को देर तक जागता हूँ तो सिर में दर्द हो जाता है

(घ) पिता जी आने वाले थे, किंतु नहीं आए।

(3)  जॉमेट्री के लोहे के चने चबाने पड़ेगे और इंगलिस्तान का इतिहास पढ़ना पड़ेगा। रचना के आधार पर भेद है-

(क) मिश्र वाक्य

(ख) सरल वाक्य

(ग) संयुक्त वाक्य

(घ) संकेतवाचक वाक्य

(4) जैसे ही हम घर से बाहर निकले, बारिश होने लगी दिए गए वाक्य का संयुक्त वाक्य  होगा: 

(क)जब हम घर से बाहर निकले तब बारिश होने लगी।

(ख) हमारे घर से बाहर निकलते ही बारिश होने लगी।

(ग) हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।

(घ) हम घर से बाहर निकले ही थे कि बारिश होने लगी।

(5) हम जब अकेले हो जाते हैं, तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। रचना के आधार पर वाक्य भेद है-

(क) मिश्रित वाक्य

(ख) प्रश्नवाचक वाक्य

(ग) सरल वाक्य

(घ) संयुक्त वाक्य

प्रश्न 5

निर्देशानुसार समास पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

1. वचनामृतशब्द/समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?

(क) कर्मधारय समास

(ख) द्विगु समास

(ग) तत्पुरुष समास

(घ) बहुवीहि समास

2. “यादी समस्त पद का विग्रह होगा

(क)अध्याय आठ

(ख)आठ अध्याय हो जहाँ

(ग)आठ अध्यायों का समाहार

(घ)अष्ट अध्याय

3. निम्नलिखित युम्मी पर विचार कीजिए-

समस्तपद                                        समास

(i)  पशु-पक्षी                                   (1)कर्मधारय समास

(ii)प्रतिमास                                     (2)बहुवीहि समास

(iii) सप्तद्वीप                                   (3)समास

(iv)यथासंभव                                   (4)तत्पुरुष समास

(क) i / ii

(ख)  i/iii

(ग) ii/iv

(घ) iv/ii

4. मनोरु शब्द के लिए सही समास विग्रह और समास का चयन कीजिए-

(क) रुग्ण है जो मन कर्मचारय समास

(ख) मनसे सत्पुरुष समास

(ग) मन और रूद्र समास

(घ) मन तक रुग्ण अव्ययीभाव समास

5. ‘बेताब का समास विग्रह एवं भेद होगा-

(क)  बहुवीहि समास

(ख) बहुवीहि समास

(ग) तत्पुरुष समास

(घ)कर्मचारय समास

प्रश्न 6

(1)एक ही बात को बार-बार के लिए दोहराना अर्थ के लिया उपयुक्त मुहावरा है- 

(क) जी ललचाना

(ख)खुशी का ठिकाना न रहा

(ग)आवाज़ उथाना

(घ)एक ही राग अलापना

(2) मुहावरे और अर्थ के उचित मेला वाले विकल्प का चयन कीजिए:-

 (क) कलेजा ठंडा होना-नियम के अंतर काम करना

(ख) कमर कसना -तैयार होना

(ग) आवाज उठाना-उप करना

(घ) आग में घी डालना -क्रोधित होना

(3)जब से रजीत के पुत्र की एयरफोर्स में नियुक्ति हुई है, उदा………………………से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

(क) सातवे आसमान पर है

(ख) चक्कर खा गया है

(ग) धमाचौकड़ी मचा रहा है

(घ) बे-राह चल रहा है

(4) किसी बात को सिद्धांत के रूप में स्वीकार कर लेना के लिए उपयुक्त मुहावरा है-

(क) आड़े हाथो लेना

(ख) दाँतो पसीना आना

(ग) अमल करना

(घ) गिरह बाँधना

(5)  रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा?. घमंड दूर करके ही व्यक्ति सारे संसार का प्रिय हो सकता है।

(क) नज़र रखना

(ख) आपा खोना

(ग) आँख बचाना

(घ) तार-तार होना

6. आज सुबह कक्षा में विनीत विनय के बैग से उसकी किताब चुराते हुए की पूर्ति के लिए उपयुक्त विकल्प कीजिए

(क) फूटी आंख नहीं सुहा 

(ख)  पकड़ा गया

(ग) हावी हो गया

(घ) ठंडा पड़ गया

प्रश्न 7 

ब तो बहरहाल

छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर वह फारिग हो तो उसके ऊपर बैठकर

चिडियों ही अफसर करती है

कभी-कभी शैतानी में से इसके भीतर भी घुस जाती है

खास कर गौरये

बताती है कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तो

एका दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद

1. बहरहाल से तात्पर्य है-

(क)  कमजोर

(ख) फिलहाल 

(ग) बेकार

(घ) समर्थ

2.  “चिड़ियों की गपशप से कवि का आशय है-

 (क) चिड़ियाँ लोगो से गप्पे हाँकती है

(ख)  चिडियों आपस में चहचहाहट करती हैं

(ग) चिड़ियाँ तोप पर घोंसला बना लेती है

(घ) चिड़ियाँ तोप पर समय व्यतीत करती है

3. घुड़सवारी से फारिग हो से तात्पर्य है-

(क) जब तोप पर कोई न हो

(ख) जब बच्चे तोप पर बैठे हो

(ग) जब बच्चे तोप पर सवारी नहीं करते

(घ) जब बच्चे तोप पर बैठकर घुडसवारी नहीं करते

4.  पद्यांश में कवि ने वर्णन किया है.

(क) तोप की वर्तमान स्थिति का

(ख) तोप द्वारा किए गए हाहाकार का

(ग) तोप के बीते दिनों का

(घ) तोप की महानता और त्याग का

(5) कभी-कभी शैतानी ने चिड़ियाँ तोप के मुँह के भीतर घुस जाती है। इससे ज्ञात होता है कि………..- निश्चित हैं।

(क) जबर तोप की प्रवृत्ति का अंत

(ख) भारतीयों के समक्ष तोप की हार

(ग) हिंसात्मक शासन का अंत

(घ) तोप की हिंसक नाकामयाबी

प्रश्न 8

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए-

1. “विपत्ति, विघ्न जो पढ़ें उन्हें ढकेलते हुए पक्ति के माध्यम से कवि जीवन में बाधा आने पर कहते हैं-

(क) बाधा को दूर करने के लिए

(ख) डटकर मुकाबला करने के लिए

(ग) सहर्ष खेलते रहने के लिए

(घ) ईश्वर का स्मरण करने के लिए 

2. “पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता के अनुसार ‘अपने सहस्र दूग सुमन फाड पंक्ति का भाव है

 (क) पर्वत हजारों आँखों के समान लग रहे हैं।

(ख) पर्वत पर खिले हजारों फूल मनमोहक लग रहे हैं।

(ग) पर्वत पर खिले हजारों फूल, हजारो आँखों के समान लग रहे हैं।

(घ) पर्वत पर हज़ारों लोग आँखें फाड़े देख रहे है।

प्रश्न 9 

निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-

ऐसी एक घटना का ज़िक्र सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज ने अपनी आत्मकथा में किया है। उन्होंने लिखा है- ‘एक दिन उनके पिता कुएँ से नहाकर लौटे। माँ ने भोजन परोसा। उन्होंने जैसे ही रोटी का कौर तोड़ा। उनकी नजर अपनी बाजू पर पड़ी। वहाँ एक काला छोटा रेंग रहा था। वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए। माँ ने पूछा, ‘क्या बात है? भोजन अच्छा नहीं लगा? शेख अयाज़ के पिता बोले, ‘नहीं, यह बात नहींहैं। मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ।”

1. उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ। कथन के माध्यम से ज्ञात होता है-

(क) शेख अयाज़ की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(ख) शेख अयाज के पिता की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(ग)  लेखक की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(घ) शेख अयाज़ के बेटे की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

2. मैने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। वाक्य के माध्यम से लेखक-

 (क) काले च्योंटे के बारे में बात कर रहे हैं।

(ख) एक मजदूर के बारे में बात कर रहे हैं।

(ग) कुएँ वाले के बारे में बात कर रहे है।

(घ) छोटे बच्चे के बारे मे बात कर रहे हैं।

3. निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।

कथन (A) वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए।

कारण (R) भोजन बहुत अच्छा लगा था इसलिए।

(क) कथन (A) वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए।

(ख) कारण (R) भोजन बहुत अच्छा लगा था इसलिए।

(ग) कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।

(घ) कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।

(4)गद्यांश के माध्यम से लेखक हमे संदेश दे रहे हैं-

(क) जीवन को भरपूर खुशियों के साथ जीने का

(ख) अपनों की खुशियों के बारे में सोचने का

(ग)  दूसरों के दुख-दर्द के बारे में सोचने का

(घ) सबके साथ मिल-जुलकर रहने का

(5) बेधर करने का अर्थ है-

(क) किसी के लिए नया घर बनाना

(ख) किसी को उसके घर लेकर जाना

(ग) किसी को उसके घर से अलग करना

(घ) किसी के लिए नया घर लेने के बारे में सोचना

प्रश्न 10

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए- निम्नलिखित में से कौन-से वाक्य ‘तीसरी कसम’ फिल्म में राजकपूर द्वारा किए गए अभिनय को दर्शाते हैं-

(क) राजकपूर ने शैलेंद्र को फिल्म की असफलता के खतरों से आगाह भी किया। (ii) वह हीरामन के साथ एकाकार हो गया है।

(ख) शैलेंद्र राजकपूर की याराना मस्ती से परिचित थे। (iv) वे मासूमियत के चर्मोत्कर्ष को छूते हैं।

(ग)  शैलेंद्र राजकपूर की याराना मस्ती से परिचित थे।

(घ) वे मासूमियत के चर्मोत्कर्ष को छूते हैं।

(i) केवल (iv)

(ii) (i),(ii),(iii)

(iii)(i),(ii)

(iv)केवल (ii)

2. 50-60 स्त्रियों का धर्मले के मोड़ पर बैठने के पीछे उद्देश्य था-

(क)सुभाष बाबू को पकड़ लेना

(ख) जुलूस टूटने पर धरना देना

 (ग) सुभाष बाबू को लॉकअप में भेजना

(घ) झुंड बनाकर आराम करना

प्रश्न 11

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-

1. कुछ हासिल करने के लिए परेशानी या चिंता करना निश्चित रूप से आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है. लेकिन अगर आप अपने जीवन में तनाव महसूस करते है तो यह एक स्वस्थ संकेत नहीं है। बहुत अधिक तनाव मानसिक समस्याओं का मूल कारण हो सकता है।आपके द्वारा इस पाठ्यक्रम में पढ़े गए पाठ में मनुष्य के मनोरोगी बनने के बारे में लेखक ने क्या बताया है?मनुष्य की इस स्थिति के बारे में आपके क्या विचार है? अपने शब्दों में लिखिए।

2. “ततौरा दामीरो कथा के माध्यम से सामाजिक रीति-रिवाज और बचनों के दुष्परिणाम के बारे में जाना। आज भी हमारे समाज में कई ऐसे बधन है, जिनके चलते हमे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक बंधनों से होनेवाली परेशानियों को बताते हुए पाठ से प्राप्त सीख का वर्णन कीजिए।

3. आपने पाठ्यक्रम में शिक्षा-व्यवस्था पर व्यंग्य से संबंधित कहानी पढ़ी है। यह कहानी सार्थक पढ़ाई करने की जानकारी देती है। कथन का मूल्यांकन करते हुए अपने विचार लिखिए।

प्रश्न 12

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-

1. कबीर और मीरा की भक्ति भावना का उल्लेख कीजिए।

2. पके द्वारा इस पाठ्यक्रम में पढ़ी गई मनुष्यता कविता की अंतिम पंक्तियों आपको सर्वाधिक प्रभावित क्यो करती है? लगभग 60 शब्दों में व्यक्त कीजिए। 

3. आपके पाठ्यक्रम में किस कविता में भारतीय सैनिकों की वीरता का वर्णन किया गया है? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

प्रश्न 13

निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों मे दीजिए-

1. वह तो जब डॉक्टर साहब की जमानत जब्त हो गई तब घर में सन्नाटा हुआ और टोपी ने देखा कि इम्तिहान सिर पर खड़ा है। वह पढ़ाई में जुट गया। परंतु ऐसे वातावरण में क्या कोई पढ़ सकता था? इसलिए उसका पास ही हो जाना बहुत था।टोपी तेज़ होने के बावजूद कक्षा में दो बार फेल हो गया। जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से हार मान लेना कहाँ तक उचित है? टोपी जैसे बच्चों के विषय में आपकी क्या राय है? अपने शब्दों में लिखिए।

2. ठाकुरबारी के महत्त-पुजारी द्वारा हरिहर काका का अपहरण किया गया था। कथन के आलोक में अपने विचार प्रकट करते हुए बताइए कि ठाकुरबारी जैसी संस्था से कैसे बचा जा सकता है?

3. बाल मनोविज्ञान के अंतर्गत बालको के व्यवहार एवं उनके अंतरमन का अध्ययन किया जाता है। शिक्षा में इसके प्रयोग के आधार पर ही वर्तमान शिक्षा को बाल-केंद्रित शिक्षा का रूप दिया गया है। सपनों के से दिन’ पाठ में लेखक शिक्षक की ट्रेनिंग के दौरान बाल मनोविज्ञान विषय पढ़ने पर महसूस करता है कि सभी बच्चों की स्थिति एक जैसी होती है। उनकी सोच के आधार पर उनकी मनोदशा का वर्णन कीजिए।

प्रश्न 14

निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-

1. इंटरनेट की दुनिया

2. शारीरिक शिक्षा और योग

3.  जीवन सघर्ष  है,स्वप्न नहीं.

प्रश्न 15

1. सर्व शिक्षा अभियान के प्रोत्साहन हेतु विद्यालय में रात्रिकालीन प्रौढ़ शिक्षा की व्यवस्था कराने हेतु अनुमति माँगते हुए प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए। (शब्द-सीमा लगभग 100 शब्द)

                                                     या                                              

2. अपने पड़ोस में गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारी की सूचना देते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 100 शब्दों में एक शिकायती पत्र लिखिए।

प्रश्न 16

                  निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-

1.  आपके क्षेत्र में हैंडलूम प्रदर्शनी दिनांक 15 जनवरी 2023 से 20 जनवरी, 2023 तक चलेगी। इस उद्देश्य से लोगों को सजग करने हेतु एक आकर्षक सूचना तैयार कीजिए।

2. आप रमनदीप हैं। कक्षा दसवीं ‘ब’ में पढ़ते है। विद्यालय में आपकी पुस्तकालय की पुस्तक सत्य के प्रयोग कहीं खो गई है। पुस्तक खोजने के उद्देश्य से एक सूचना तैयार कीजिए।

प्रश्न 17

1.  लैंडलाइन / ब्रॉडबैंड (प्रीपेड और पोस्टपेड) इत्यादि के नए कनेक्शन पर विशेष छूट के लिए एक विज्ञापन लगभग 60 शब्दों में तैयार कीजिए।

2. धूप एव अगरबत्ती का एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 60 शब्दों में तैयार कीजिए।

प्रश्न 18

1. वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे विषय पर लघु कथा लगभग 100 शब्दों में लिखिए।

2. आप संजय सिन्हा सोनल सिन्हा है। आपकी सोसायटी में लाउडस्पीकर के कारण परेशानी हो रही है। तेज आवाज़ के कारण होने वाली ध्वनि प्रदूषण की समस्या से अवगत कराते हुए सेक्रेटरी महोदय को एक ईमेल लिखिए। (शब्द-सीमा लगभग 100 शब्द)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

CBSE Class 10th Hindi Pre Board 1 Question Paper (PYQ).

Chapter 1 chemical reactions and equations Notes