in

CBSE Class 10th Hindi Periodic Test 3 (PT 3) Question Paper (PYQ).

Periodic CBSE Class 10th Hindi Periodic Test 3

Std: X

Duration: 3 Hours

सामान्य निर्देश : 3 घंट

PODAR INTERNATIONAL SCHOOL

PERIODIC TEST 3

खंड ‘अ’ और ‘ब’ 

Subject: Hindi (B) 85

Maximum Marks: 80

खंड ‘अ’ में उपप्रश्न सहित 45 वस्तुपरक प्रश्न पूछे गए हैं। दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए कुल 40 के उत्तर दीजिए।

खंड ‘ब’ में वर्णनात्मक प्रश्न पूछे गए है। आंतरिक विकल्प भी दिए गए हैं।

-निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका पालन कीजिए।

-दोनों खड़ों के कुल 18 प्र है। दोनों खड़ों के उत्तर देना अनिवार्य है।

-यथासंभव दोनो खंड के प्रश्री के उत्तर क्रमशः लिखिए।

खंड अ (वस्तुपरक प्रश्न)

प्रश्न.1)निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए.(1×5= 5)

जो मनुष्य महान उद्देश्य को पूरा करते समय साहस नहीं धारण कर सका और जीवन की चुनौतियों का सामना नहीं कर सका, वह सुखी नहीं हो सकता। ऐसे मनुष्य की आत्मा उसे धिक्कारती है। यदि हमारी आत्मा हमे कायर होने के लिए धिक्कारती है तो यह हमारे लिए अच्छा नहीं है। सकट झेलना ही जीवन का सार हैं। जो सकटो से बचता है, वह वास्तविक जीवन से कोसो दूर होता है। जीवन में सकटों का सामना करना एक पूँजी के समान हैं। जो इस पूँजी को जिस मात्रा में लगाता है, उसी मात्रा में वह उसका फल पाता है। जीवन का आनंद के अनुभव नहीं कर सकते जो सुखों में जीना सीखे हो। जो मनुष्य संकट को सहन करना जानता है वहीं सुख का आनंद लूट सकता है। जीवन को अनत मानकर आगे बढ़ने वाले मनुष्य ही जीवन का रहस्य प्राप्त कर सकते हैं। जीवन का साधक थोड़े से सुखों से संतुष्ट नहीं होता अपितु वह हिम्मत से सबसे ऊँची फुनगी का फल तोड़कर खाना चाहता है। सागर के अंदर गोता लगाकर तल से मोती पाना चाहता है। उसके लिए दुर्लभ कुछ भी नहीं है। यह जंगल में भी अपना मार्ग आप बना लेता है। सच तो यह है कि जो जीवन से डरते है, वे जीवन से दूर रहते हैं और जो जीवन को मुट्टी में लेकर चलते हैं, वे ही जीवन का सार प्राप्त करते हैं। साहस, आत्मनिर्भरता और निर्भयता जीवन का सार है।

(i)गद्यांश के अनुसार वे मनुष्य सुखी नहीं हो सकते हैं जो

(क)सबके साथ मिल-जुलकर अपना जीवन व्यतीत न करे

(ख)अपने आस-पास के लोगों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार न करे

(ग)साहसपूर्वक जीवन की चुनौतियों का सामना न करें। 

(घ) दूसरों के समक्ष अपनी खुशियों को महत्व न दे

(ii)जीवन में सकटों का सामना करने को बताया गया है-

(क) मुसीबत के समान

(ख)पूँजी के समान

(ग)जीवन रहस्य के समान

(घ)सुख के आनंद के समान

(iii)’जीवन को मुट्ठी में लेकर चलने वालों से आशय है- 

(क)खुशी, साहस और निर्भयता से जीवन जीने वाले लोगों से

(ख) आत्मनिर्भरता और जिंदादिली से जीवन जीने वाले लोगों से

(ग)खुशी, जिंदादिली और निर्भयता से जीवन जीने वाले लोगों से

(घ)साहस, आत्मनिर्भरता और निर्भयता से जीवन जीने वाले लोगों से

(iv)निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई

एक सही विकल्प चुनकर लिखिए ।

-कथन (A) संकटो को सहन करने वाले मनुष्य सुख का आनंद लूट सकते हैं।

-कारण (R) सुखो में जीना सीखे हुए लोग जीवन का आनंद अनुभव नहीं कर सकते हैं।

(क)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।

(ख)कथन (A) गलत हैं लेकिन कारण (R) सही है।

(ग)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।

(घ)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही है तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

(v)’वह हिम्मत से सबसे ऊँची फुनगी का फल तोड़कर खाना चाहता है। वाक्य से आशय है-

(क)जीवन को आगे बढ़कर अनंत मानना

(ख)जीवन में आई चुनौतियों को स्वीकारना

(ग)जीवन का बहुमूल्य रहस्य प्राप्त करना

(घ)जीवन को अथक परिश्रम से सुखी बनाना

प्रश्न 2)निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर इसके आधार पर सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प पुनकर लिखिए-(1×5=5)

महानगर सुख-सुविधा के केंद्र माने जाते हैं। इसी सुख-सुविधा का आकर्षण लोगो को अपनी ओर खीचता है जिससे लोग महानगरों की ओर पलायन करते हैं। इसका परिणाम यह होता है कि महानगर भीड़भाड़ का केंद्र बनते जा रहा है। यहाँ भीड़ के कारण यातायात कठिन हो गया है। यहाँ काम-काज के सिलसिले में लोगों को लंबी यात्राएँ करनी पड़ती है जो भीड़ के कारण दुष्कर हो जाती है। थोड़ी दूर की यात्रा भी पहाड़ पार करने जैसी हो जाती है। ऐसे में आवागमन को सरल, सुगम और सुखद बनाने के लिए ऐसे साधन की आवश्यकता महसूस होने लगी जो इनका समाधान कर सके। महानगरों में आवागमन की समस्या को मेट्रो रेल ने हल किया है। आज मेट्रो रेल दिल्ली के अलावा अन्य महानगरों जैसे-मुंबई, जयपुर, लखनऊ, चेन्नई आदि में संचालित करने की योजना है जिन पर जोर-शोर से काम हो रहा है। मेट्रो रेल का संचालन खभों पर पटरियाँ बिछाकर जमीन से काफी ऊँचाई पर किया जाता है। इस कारण जाम की समस्या से मुक्ति तो मिली है, तीव्र गति से यात्रा भी संभव हो गई है। इसके अलावा वातानुकूलित मेट्रो रेल की यात्रा लोगों को थकान, चिड़चिड़ेपन और रक्तचाप बढ़ने से बचाती है। इस यात्रा के बाद थकान की अनुभूति नहीं होती है। मेट्रो में लोगो की बढ़ती भीड़ इसका स्वयं मे प्रमाण है। हमे मेट्रो रेल के नियमों का पालन करते हुए स्टेशन और रेल को साफ-सुथरा बनाना चाहिए ताकि यह सुखद यात्रा सदा वरदान जैसी बनी रहे ।

(i) महानगर में बढ़ती भीडभाड का कारण है-

(क) महानगर सुख-सुविधा के केंद्र होना

(ख) लोगों का महानगरों की ओर पलायन करना

(ग)इनमें से कोई नहीं

(घ)क और ख दोनों

(ii)’महानगरों में आवागमन की समस्या को मेट्रो रेल ने हल किया है। वाक्य के माध्यम से लेखक आवागमन को . के बारे में बता रहे हैं।

(क)सरल, सुगम और सुखद बनाने

(ख)सस्ता, तेज़ और सरल बनाने

(ग)सुगम, सुखद और मनोरंजक बनाने

(घ)सस्ता, टिकाऊ और रोचक बनाने

(iii)निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-

1. महानगरों में काम-काज के सिलसिले में लोगो को लंबी यात्राएँ करनी पड़ती है।

2. मेट्रो में यात्रा के बाद थकान की अनुभूति होती है।

3. भीड़ के कारण थोडी दूर की यात्रा भी पहाड़ पार करने जैसी हो जाती है।

4. महानगरों मे भीड़ के कारण यातायात कठिन हो गया है।

उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/कॉन से कथन सही है/है?

(क)केवल 4

(ख) केवल 2

(ग)3 और 4

(घ)2 और 3

(iv)निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द गद्यांश में दिए गए ‘रक्तचाप’ शब्द के सही अर्थ को दर्शाता है-

(क)ब्लड प्रेशर, रक्त शुद्धिकरण

(ख)रक्त से संबंधित एक बीमारी, खून की कमी

(ग)रक्त दाब संबंधी एक रोग, ब्लड प्रेशर

.(घ)खून की अधिकता, रक्त दाब सबधी एक रोग

(v)निम्नलिखित में से किस कथन को गद्यांश के सार के आधार पर कहा जा सकता है-

(क)महानगरों के लोगों को मेट्रो रेल के रूप में मिला वरदान

(ख) मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो रेल के नियमों का पालन

(ग)वातानुकूलित मेट्रो रेल की यात्रा के कारण चिडचिडेपन से बचाव

(घ)मेट्रो रेल संचालित करने की योजना पर जोर-शोर से काम

प्रश्न 3)निर्देशानुसार ‘पदबंध’ पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए- (1×4=4)

(i)वह तलवार को अपनी तरफ खींचते खींचते दूर तक पहुँच गया। रेखांकित पदबंध का भेद है-

(क) क्रिया पदबंध

 (ख)संज्ञा पदबंध

(ग) क्रियाविशेषण पदबंध

(घ) सर्वनाम पदबंध

(ii)अचानक एक घायल कबूतर मेरे सामने आकर गिरा। रेखांकित पदबंध का भेद है-

(क)क्रिया पदबंध

(ख)सज्ञा पदबंध

(ग)सर्वनाम पदबंध

(घ)विशेषण पदबंध

(iii)’मेरे पिता जी सिर पर लाल रंग की लखनवी टोपी पहनते थे। इस वाक्य में विशेषण पदबंध है-

(क)सिर पर लाल रंग की

(ख)मेरे पिता जी

(ग)लाल रंग की लखनवी

(घ)टोपी पहनते थे

(iv)रोज़ आँधी चलने से पुराना मकान टूटकर खंड-खंड हो गया। रेखांकित पदबंध का भेद है- 

(क)विशेषण पदबंध

(ख)क्रियाविशेषण पदबंध

(ग)क्रिया पदबंध

(घ)संज्ञा पदबंध

(v)संज्ञा पदबंध का उदाहरण छाँटिए-

(क)दारवादी लोग हमेशा रहते हैं।

(ख)मानद परिश्रमी और होशियार लड़का है।

(ग)अरुणा धीरे-धीरे चलते हुए वहाँ जा पहुंची।

(घ)गाँव से आए मेहमानों में से कुछ आश्रम जाना चाहते हैं।

प्रश्न. 4)निर्देशानुसार ‘रचना के आधार पर वाक्य भेद पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-(1×4-4)

(i)कुसुमा भाभी ने समझाया और सब बच्चे तैयार हो गए। इस वाक्य का सरल वाक्य होगा

(क)कुसुमा भाभी समझा ही रही थी कि सब बच्चे तैयार हो गए।

(ख)कुसुमा भाभी ने जैसे ही समझाया, वैसे ही सब बच्चे तैयार हो गए।

(ग)कुसुमा भाभी के समझाने पर सब बच्चे तैयार हो गए।

(घ)कुसुमा भाभी ने समझाया इसलिए सब बच्चे तैयार हो गए।

(ii)निम्नलिखित वाक्यों में से मिश्रित वाक्य है-

(क)सोनू गृहकार्य करके खेलने चला गया।

(ख)वे लोग घूमने के लिए बगीचे में गए थे।

(ग)जब मैं रात को देर तक जागता हूँ तो सिर में दर्द हो जाता है।)

(घ)पिता जी आने वाले थे, किंतु नहीं आए।

(iii)जॉमेट्री के लोहे के चने चबाने पड़ेगे और इगलिस्तान का इतिहास पढना पड़ेगा। रचना के आधार पर वाक्य

भेद है-

(क)मिश्र वाक्य

(ख)सरल वाक्य

(ग)संयुक्त वाक्य

(घ)संकेतवाचक वाक्य

(iv)जैसे ही हम घर से बाहर निकले, बारिश होने लगी। दिए गए वाक्य का संयुक्त वाक्य होगा- 

(क)जब हम घर से बाहर निकले तब बारिश होने लगी।

(ख)हमारे घर से बाहर निकलते ही बारिश होने लगी।

(ग)हम घर से बाहर निकले और बारिश होने लगी।

(घ)हम घर से बाहर निकले ही थे कि बारिश होने लगी।

(v)हम जब अकेले हो जाते हैं, तब अपने आपसे लगातार बड़बड़ाते रहते हैं। रचना के आधार पर वाक्य भेद है-

(क)मिश्रित वाक्य

(ख)प्रश्नवाचक वाक्य

(ग)सरल वाक्य

(घ)संयुक्त वाक्य

प्रश्न.5)निर्देशानुसार समारा पर आधारित पाँच बहुविकल्पीय प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए-(1×4 = 4)

(i)’वचनामृत’ शब्द/समस्तपद कौन-से समास का उदाहरण है?

(क)कर्मधारय समास

(ख)द्विगु समास

(ग)तत्पुरुष समास

(घ)बहुवीहि समास

(ii)’अष्टाध्यायी’ समस्त पद का विग्रह होगा-

(क)अध्याय आठ

(ख)आठ अध्याय हो जहाँ

(ग)आठ अध्यायों का समाहार

(घ)अष्ट अध्याय

(iii)निम्नलिखित युग्मों पर विचार कीजिए-

समस्तपद             समास

(1) पशु-पक्षी     कर्मधारय समास

(2) प्रतिमास       बहुतीहि समास

(3) सप्तद्वीप        द्वंद्व समास

(4) यथासंभव        तत्पुरुष समास

उपर्युक्त युग्मों में से कौन-से सही सुमेलित है-

(क)i और iv

(ख)i और iii

(ग)ii और iv

(घ)iv और iii

(iv)’मनोरुग्ण शब्द के लिए सही समास विग्रह और समास का चयन कीजिए-

(क)रुग्ण है जो मन-कर्मधारय समास

(ख)मन से रुग्ण-तत्पुरुष समास

(ग)मन और रुग्ण- द्रद्र समास

(घ)मन तक रुग्ण-अव्ययीभाव समास

(v)’बेताबर का समास विग्रह एवं भेद होगा-

(क)भेत है अबर जिसका अर्थात सरस्वती-बहुव्रीहि समास

(ख)खेत के लिए अदर-द्रद्र समास

(ग)बेत है जो अबर-तत्पुरुष समास

(घ)बेत और अंबर-कर्मधारय समास

प्रश्न.6)निर्देशानुसार मुहावरे पर आधारित छह बहुविकल्पीय पत्रों में से किन्हीं चार मंत्रों के उत्तर दीजिए-(1×4=4)

(i)एक ही बात को बार-बार दुहराना 

(क)जी ललचाना

(ख)खुशी का ठिकाना न रहना

(ग)आवाज उठाना

(घ)एक ही राग अलापना

(ii)मुहावरे और अर्थ के उचित मेल वाले विकल्प का चयन कीजिए

(क)कलेजा ठंडा होना-नियम के विपरीत काम करना

(ख)कमर कसना-तैयार होना

(ग)आवाज उठाना-उपद्रव करना

(घ)आग में घी डालना – क्रोधित होना

(iii)जब से रजीत के पुत्र की एयरफोर्स में नियुक्ति हुई है, उसका दिमाग______ से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए।

(क)साँतवे आसमान पर है

(ख)चक्कर खा गया है

(ग)धमाचौकड़ी मचा रहा है

(घ)बे-राह चल रहा है

(iv)किसी बात को सिद्धांत के रूप में स्वीकार कर लेना के लिए उपयुक्त मुहावरा है-

(क)आड़े हाथो लेना

(ख)गिरह बाँधना

(ग)दाँतों पसीना आना

(घ)अमल करना

(v)रेखांकित अंश के लिए कौन-सा मुहावरा प्रयुक्त करना उचित रहेगा?

घमंड दर करके ही व्यक्ति सारे संसार का प्रिय हो सकता है।

(क)नज़र रखना

(ख)आपा खोना

(ग)आँख बचाना

(घ)तार-तार होना

प्रश्न.7)निम्नलिखित प्रश्नों को पडकर गध्यांश  उचित विकल्प का चयन कीजिए-(1×5=5)

अब तो बहरहाल

छोटे लड़कों की घुड़सवारी से अगर यह फारिग हो तो उसके ऊपर बैठकर

चिड़ियाँ ही अकसर करती है गपशप

कभी-कभी शैतानी में वे इसके भीतर भी घुस जाती हैं

खास कर गौरये

वे बताती हैं कि दरअसल कितनी भी बड़ी हो तोप एक दिन तो होना ही है उसका मुँह बंद।

(i)”बहरहाल से तात्पर्य है-

(क)कमजोर

(ख)फिलहाल

(ग्रा)बेकार

(घ)समर्थ

(ii)”चिड़ियाँ की गपशप से कवि का आशय है-

(क)चिड़ियाँ लोगो से गप्पे हाँकती हैं

(ख)चिड़ियाँ आपस में चहचहाहट करती हैं।

(ग)चिड़ियाँ तोप पर घोंसला बना लेती हैं।

(घ)चिड़ियाँ तोप पर समय व्यतीत करती हैं।

(iii)”घुड़सवारी से फ़ारिग हो’ से तात्पर्य है-

(क)जब तोप पर कोई न हो

(ख)जब बच्चे तोप पर बैठे हों

(ग)जब बच्चे तोप पर सवारी नहीं करते।

(घ)जब बच्चे तोप पर बैठकर घुड़सवारी नहीं करते।

(iv)पद्यांश में कवि ने वर्णन किया है.

(क)तोप की वर्तमान स्थिति का

(ख)तोप द्वारा किए गए हाहाकार का

(ग)तोप के बीते दिनों का

(घ)तोप की महानता और त्याग का

(v)कभी-कभी शैतानी में चिड़ियों तोप के मुँह के भीतर घुस जाती है। इससे ज्ञात होता है कि

(क)तोप की हिंसक नाकामयाबी

(ख)जबर तोप की प्रवृत्ति का अंत

(ग)भारतीयों के समक्ष तोप की हार

(घ)हिंसात्मक शासन का अंत

प्रश्न.8)निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए-(1×2 = 2)

(i)’विपत्ति, विघ्न जो पड़े उन्हें ढकेलते हुए पंक्ति के माध्यम से कवि जीवन में बाधा आने पर कहते हैं-

(क)बाधा को दूर करने के लिए

(ख)डटकर मुकाबला करने के लिए

(ग)सहर्ष खेलते रहने के लिए

(घ)ईश्वर का स्मरण करने के लिए

(ii)”पर्वत प्रदेश में पावस’ कविता के अनुसार ‘अपने सहस्र दृग-सुमन फाड़’ पंक्ति का भाव है-

(क)पर्वत हज़ारों आँखों के समान लग रहे हैं।

(ख)पर्वत पर खिले हजारों फूल मनमोहक लग रहे हैं।

(ग)पर्वत पर खिले हजारों फूल, हजारो आँखों के समान लग रहे हैं।

(घ)पर्वत पर हज़ारों लोग आँखें फाड़े देख रहे हैं।

प्रश्न.9)निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर के लिए सही विकल्प का चयन कीजिए-(1×5=5)

ऐसी एक घटना का ज़िक्र सिंधी भाषा के महाकवि शेख अयाज ने अपनी आत्मकथा में किया है। उन्होंने लिखा है- ‘एक दिन उनके पिता कुएँ से नहाकर लौटे। माँ ने भोजन परोसा। उन्होंने जैसे ही रोटी का कौर तोड़ा। उनकी नज़र अपनी बाजू पर पड़ी। वहाँ एक काला च्योंटा रेंग रहा था। वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए।’ माँ ने पूछा, ‘क्या बात है? भोजन अच्छा नहीं लगा?’ शेख अयाज़ के पिता बोले, ‘नहीं, यह बात नहीं है। मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ।’

(i)”उस बेघर को कुएँ पर उसके घर छोड़ने जा रहा हूँ।” कथन के माध्यम से ज्ञात होता है-

(क)शेख अयाज़ की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(ख)शेख अयाज़ के पिता की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(ग)लेखक की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(घ)शेख अयाज़ के बेटे की स्वाभाविक विशेषता के बारे में

(ii)’मैंने एक घर वाले को बेघर कर दिया है। वाक्य के माध्यम से लेखक-

(क)काले च्योंटे के बारे में बात कर रहे हैं।

(ख)एक मज़दूर के बारे में बात कर रहे हैं।

(ग)कुएँ वाले के बारे में बात कर रहे हैं।

(घ)छोटे बच्चे के बारे में बात कर रहे हैं।

(iii)निम्नलिखित कथन (A) तथा कारण (R) को ध्यानपूर्वक पढ़िए। उसके बाद दिए गए विकल्पों में से कोई एक सही विकल्प चुनकर लिखिए।

-कथन (A) वह भोजन छोड़कर उठ खड़े हुए।

-कारण (R) भोजन बहुत अच्छा लगा था इसलिए।

(क)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों गलत है।

(ख)कथन (A) गलत है लेकिन कारण (R) सही है।

(ग)कथन (A) सही है लेकिन कारण (R) उसकी गलत व्याख्या करता है।

(घ)कथन (A) तथा कारण (R) दोनों सही हैं तथा कारण (R) कथन (A) की सही व्याख्या करता है।

(iv)गद्यांश के माध्यम से लेखक हमें संदेश दे रहे हैं-

(क)जीवन को भरपूर खुशियों के साथ जीने का

(ख)अपनों की खुशियों के बारे में सोचने का

(ग)दूसरों के दुख-दर्द के बारे में सोचने का

(घ)सबके साथ मिल-जुलकर रहने का

(v)बेघर होने का अर्थ

(क)किसी के लिए नया घर बनाना

(ख)किसी को उसके घर लेकर जाना

(ग)किसी को उसके घर से अलग करना

(घ)किसी के लिए नया घर लेने के बारे में सोचना

प्रश्न. 10)निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर देने के लिए उचित विकल्प का चयन कीजिए-( 1 x 2 = 2 )

(i)निम्नलिखित में से कौन-से वाक्य ‘तीसरी कसम फिल्म में राजकपूर द्वारा किए गए अभिनय को दर्शाते है –

(i) राजकपूर ने शैलेद्र को फिल्म की असफलता के खतरों से आगाह भी किया।

(ii) वह हीरामन के साथ एकाकार हो गया है।

(iii) शैलेद्र राजकपूर की याराना मस्ती से परिचित थे।

(iv) वे मासूमियत के चर्मोत्कर्ष को छूते है।

(क)केवल (iv)

(ख)(i), (ii), (iii)

(ग)(ii) और (iv)

(घ)केवल (ii)

(ii)50-60 स्त्रियों का धर्मतल्ले के मोड़ पर बैठने के पीछे उद्देश्य था-

(क)सुभाष बाबू को पकड़ लेना

(ख)जुलूस टूटने पर धरणा देना

(ग)सुभाष बाबू को लॉकअप मे भेजना

(घ)झुंड बनाकर आराम करना

खंड ‘ब’ 

वर्णनात्मक प्रश्न

प्रश्न. 11)निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-(3×2=6)

(i)कुछ हासिल करने के लिए परेशानी या चिंता करना निश्चित रूप से आपको अपने लक्ष्य की ओर ले जाता है, लेकिन अगर आप अपने जीवन मे तनाव महसूस करते हैं तो यह एक स्वस्थ संकेत नहीं है। बहुत अधिक तनाव मानसिक समस्याओं का मूल कारण हो सकता है।

(ii)आपके द्वारा इस पाठ्यक्रम मे पढ़े गए पाठ मे मनुष्य के मनोरोगी बनने के बारे में लेखक ने क्या बताया है? मनुष्य की इस स्थिति के बारे में आपके क्या विचार है? अपने शब्दों में लिखिए।

(iii)’ततौरा-वामीरो कथा’ के माध्यम से सामाजिक रीति-रिवाजो और बधनों के दुष्परिणाम के बारे मे जाना। आज भी हमारे समाज मे कई ऐसे बधन है, जिनके चलते हमे कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सामाजिक बंधनों से होनेवाली परेशानियो को बताते हुए पाठ से प्राप्त सीख का वर्णन कीजिए। आपने पाठ्यक्रम में शिक्षा-व्यवस्था पर व्यग्य से सबंधित कहानी पढ़ी है। यह कहानी सार्थक पढ़ाई करने की जानकारी देती है। कथन का मूल्यांकन करते हुए अपने विचार लिखिए।

प्रश्न. 12)निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-(3×2=6)

(i)आपके द्वारा इस पाठ्यक्रम में पढ़ी गई मनुष्यता’ कविता की अंतिम पंक्तियों आपको सर्वाधिक प्रभावित क्यों करती है? लगभग 60 शब्दों में व्यक्त कीजिए।

(ii)कबीर और मीरा की भक्ति-भावना का उल्लेख कीजिए।

(iii)आपके पाठ्यक्रम मे किस कविता में भारतीय सैनिकों की वीरता का वर्णन किया गया है? अपने शब्दों में वर्णन कीजिए।

प्रश्न.13)निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लगभग 60 शब्दों में दीजिए-(3×2=6)

(i)वह तो जब डॉक्टर साहब की जमानत जब्त हो गई तब घर में सन्नाटा हुआ और टोपी ने देखा कि इम्तिहान सिर पर खड़ा है। वह पढाई में जुट गया। परंतु ऐसे वातावरण में क्या कोई पढ़ सकता था? इसलिए उसका पास ही हो जाना बहुत था।

(ii)टोपी तेज होने के बावजूद कक्षा में दो बार फेल हो गया। जीवन में प्रतिकूल परिस्थितियों से हार मान लेना कहाँ तक उचित है? टोपी जैसे बच्चो के विषय में आपकी क्या राय है? अपने शब्दों में लिखिए ।

(iii)ठाकुरबारी के महत पुजारी द्वारा हरिहर काका का अपहरण किया गया था। कथन के आलोक में अपने विचार प्रकट करते हुए बताइए कि ठाकुरबारी जैसी संस्था से कैसे बचा जा सकता है?बाल मनोविज्ञान के अंतर्गत बालको के व्यवहार एवं उनके अंतरमन का अध्ययन किया जाता है। शिक्षा में इसके प्रयोग के आधार पर ही वर्तमान शिक्षा को बाल-केद्रित शिक्षा का रूप दिया गया है।’सपनों के-से दिन’ पाठ में लेखक शिक्षक की ट्रेनिंग के दौरान बाल मनोविज्ञान विषय पढने पर महसूस करता हैं कि सभी बच्चो की स्थिति एक जैसी होती है। उनकी सोच के आधार पर उनकी मनोदशा का वर्णन कीजिए।

प्रश्न. 14)निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर संकेत बिंदुओं के आधार पर लगभग 100 शब्दों में अनुच्छेद लिखिए-(5×1= 5)

(i)इंटरनेट की दुनिया

-इटरनेट का तात्पर्य

-सूचना का मुख्य साधन

-लाभ तथा हानि

(ii)शारीरिक शिक्षा और योग

-अर्थ एव महत्व

 -जीवन पर प्रभाव

 -होने वाले लाभ

(iii)जीवन संघर्ष है, स्वप्न नहीं

 -जीवन संघर्ष का दूसरा

-गतिशील एवं बाधाओं से

-स्वप्न असत्य, जबकि जीवन

प्रश्न. 15)सर्व शिक्षा अभियान के प्रोत्साहन हेतु विद्यालय में रात्रिकालीन प्रौढ शिक्षा की व्यवस्था कराने हेतु अनुमति माँगते हुए प्रधानाचार्य को एक पत्र लिखिए। (शब्द-सीमा लगभग 100 शब्द)(5×1 = 5)

अथवा

(2) अपने पड़ोस में गदगी के कारण फैलने वाली बीमारी की सूचना देते हुए नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी को लगभग 100 शब्दो मे एक शिकायती पत्र लिखिए।

प्रश्न. 16)निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 80 शब्दों में सूचना लिखिए-

आपके क्षेत्र में हैडलूम प्रदर्शनी दिनांक 15 जनवरी, 2023 से 20 जनवरी, 2023 तक चलेगी। इस उद्देश्य से लोगो को सजग करने हेतु एक आकर्षक सूचना तैयार कीजिए।(4×1 = 4)

अथवा

आप रमनदीप हैं। कक्षा दसवीं ‘ब’ में पढ़ते है। विद्यालय में आपकी पुस्तकालय की पुस्तक ‘सत्य के प्रयोग कहीं खो गई है। पुस्तक खोजने के उद्देश्य से एक सूचना तैयार कीजिए।

प्रश्न. 17)निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 60 शब्दों में विज्ञापन तैयार कीजिए-(3×1 = 3)

(1)लैंडलाइन/ब्रॉडबैंड (प्रीपेड और पोस्टपेड ) इत्यादि के नए कनेक्शन पर विशेष छूट के लिए एक विज्ञापन लगभग 60 शब्दों में तैयार कीजिए।

अथवा

(2)धूप एवं अगरबत्ती का एक आकर्षक विज्ञापन लगभग 60 शब्दों में तैयार कीजिए ।

प्रश्न. 18) वही मनुष्य है जो मनुष्य के लिए मरे विषय पर लघु कथा लगभग 100 शब्दों में लिखिए।(5×1 = 5)

अथवा

(2) आप संजय सिन्हा/सोनल सिन्हा है। आपकी सोसायटी में लाउडस्पीकर के कारण परेशानी हो रही है। तेज आवाज़ के कारण होने वाली ध्वनि प्रदूषण की समस्या से अवगत कराते हुए सेक्रेटरी महोदय को एक ईमेल लिखिए। (शब्द सीमा लगभग 100 शब्द)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

GIPHY App Key not set. Please check settings

CBSE Class 10th Hindi Periodic Test 2 (PT 2) Question Paper (PYQ).

CBSE Class 10th Hindi Pre Board 1 Question Paper (PYQ).